फिटनेस सेंटर दहौर

गाँव का अपना जिम

कम फ़ीस में कसरत करें। यहाँ कोई स्टाफ़ नहीं है, इसीलिए फ़ीस कम है।

जिम की जानकारी

  • समय: सुबह 7:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक
  • रविवार को जिम बंद रहता है। उस दिन सफ़ाई और मशीनों की मरम्मत होती है।
  • पता: अमर शांति निवास, गाँव दहौर, बाढ़, पटना, बिहार 803213

फ़ीस

1 महीना
₹300
3 महीने
₹700
₹200 की बचत
कार्ड (टैग)
₹50
सिर्फ़ एक बार

फ़ीस UPI से या नकद, दोनों तरह से दे सकते हैं।

कैसे जुड़ें

  1. अपना नाम और मोबाइल नंबर भेजेंलाल बटन "नाम लिखवाएँ" दबाकर फ़ॉर्म भरें। या फ़ोन करें।
  2. हम आपको फ़ोन करेंगेफ़ीस UPI या नकद में जमा करें।
  3. गेट से कार्ड (टैग) लेंगेट के पास के बॉक्स से कार्ड लें। बॉक्स खोलने का कोड हम बताएँगे। कार्ड पर लिखा नंबर हमें बताएँ। फिर कार्ड लगाकर अंदर आएँ।

नाम लिखवाएँ

जिम के नियम

  1. जिम को साफ़ रखेंइस्तेमाल के बाद सामान अपनी जगह रखें।
  2. एक कार्ड, एक आदमीअपना कार्ड किसी को न दें।
  3. गेट पर अकेले अंदर आएँकिसी को बिना कार्ड के साथ न लाएँ।
  4. सबकी इज़्ज़त करेंगाली-गलौज और झगड़ा नहीं।
  5. नशा करके न आएँशराब, गुटखा, तंबाकू, सिगरेट नहीं।
नियम तोड़ने पर आपका कार्ड बंद कर दिया जाएगा।

सारे नियम पढ़ें →

ज़रूरी बात

यहाँ कोई ट्रेनर या स्टाफ़ नहीं है। अपनी ताक़त के हिसाब से कसरत करें। चोट या बीमारी हो तो पहले डॉक्टर से पूछें। ज़रूरत पड़े तो 112 या 108 पर फ़ोन करें।
यह बिज़नेस नहीं, सेवा है। फ़ोन या मैसेज का जवाब देने में देर हो सकती है। कृपया इंतज़ार करें।

आम सवाल

कार्ड खो जाए तो?हमें बताएँ। पुराना कार्ड बंद करके नया कार्ड दिया जाएगा (नए कार्ड के ₹50)।
फ़ीस की तारीख़ ख़त्म हो जाए तो?कार्ड बंद हो जाता है। फ़ीस देते ही वही कार्ड फिर चालू हो जाता है।
फ़ीस दोबारा कैसे जमा करें?"नाम लिखवाएँ" दबाकर "फ़ीस दोबारा जमा करनी है" चुनें। या फ़ोन करें। समय से पहले फ़ीस देंगे तो बचे हुए दिन जुड़ जाएँगे।
रविवार को जिम बंद क्यों रहता है?सफ़ाई और मशीनों की मरम्मत के लिए।
मेरा कार्ड बंद हो गया, अब क्या करूँ?कार्ड नियम तोड़ने या फ़ीस की तारीख़ ख़त्म होने पर बंद होता है। हमें फ़ोन करके कारण पूछें।

हमसे बात करें

62009 51731