जिम का ऐप
अपनी मेंबरशिप कब ख़त्म होगी, कितने दिन जिम आए, फ़ीस का हिसाब और जिम की सूचनाएँ, सब फ़ोन में। फ़ीस की याद भी ऐप में ही आएगी।
फ़ाइल का आकार लगभग 5.5 MB · 21/09/2026 का वर्ज़न। यह सिर्फ़ Android फ़ोन के लिए है।
कैसे लगाएँ
- डाउनलोड करेंऊपर का बटन दबाएँ। फ़ाइल आपके फ़ोन के "Downloads" में आ जाएगी। अगर फ़ोन पूछे "यह फ़ाइल नुकसान कर सकती है?", तो "फिर भी डाउनलोड करें" चुनें। यह हमारा अपना ऐप है और अभी सिर्फ़ इसी वेबसाइट से मिलता है।
- फ़ाइल खोलेंडाउनलोड होने के बाद फ़ाइल पर टैप करें। फ़ोन कहेगा "इस स्रोत से ऐप लगाने की इजाज़त दें", तो "सेटिंग" दबाकर इजाज़त दें और वापस आएँ।
- "Install" दबाएँअगर "Play Protect" चेतावनी दिखाए, तो "More details" फिर "Install anyway" चुनें।
- ऐप खोलकर लॉगिन करेंअपना कार्ड (टैग) का नंबर और जिम में लिखवाया मोबाइल नंबर डालें।
- सूचनाओं की इजाज़त देंजब ऐप पूछे "सूचनाएँ भेजने दें?", तो "Allow" दबाएँ। तभी फ़ीस की याद और जिम की ख़बर फ़ोन पर आएगी।
कार्ड नंबर याद नहीं? जिम के गेट पर या आपके कार्ड पर नंबर लिखा है। न मिले तो हमें फ़ोन करें: 62009 51731।
ऐप में क्या मिलता है
- मेंबरशिप चालू है या ख़त्म, और कितने दिन बाकी
- फ़ीस का हिसाब, और फ़ीस जमा करने का अनुरोध
- कैलेंडर में जिम आने के दिन और लगातार आने की गिनती
- वर्कआउट, डाइट प्लान, BMI और वज़न का ग्राफ़
- जिम की छुट्टी और नई जानकारी की सूचना
आपकी जानकारी कैसे रखी जाती है, यह गोपनीयता नीति में लिखा है। ऐप में कोई विज्ञापन नहीं है।